इंटरनेट डेस्क। कोराना के बढ़ते मामले चीन की जनता और वहां की सरकार के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। कोराना के कारण चीन में लगातार पाबंदिया बढ़ रही है और इन्हीं पाबंदियों का वहां की जनता विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते वहां के युवा सड़कों पर उतर आए है।

जानकारी के अनुसार रविवार को कोरोना के करीब 40000 नए मामले सामने आए। देश में लगातार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ कोरोना को कंट्रोल करने के लिए जिनपिंग सरकार सख्त लॉकडाउन लगा रही है।

लेकिन इस बार चीन की जनता लॉकडाउन के खिलाफ हैं। चीन में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। यहां के लोग देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शनकारी शी जिनपिंग, इस्तीफा दो, कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता छोड़ो, हमे स्वतंत्रता दो जैसे नारे लगा रहे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *