इंटरनेट डेस्क। युवा क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को क्रिकेट में इतिहास रच दिया। गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए है। गायकवाड़ ने यह कारनामा विजय हजारे ट्राफी के दौरान किया। उनके अलावा ऐसा आज तक किसी ने नहीं किया हैै।

गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह कारनामा किया। उन्होंने मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए। आज तक ऐसा रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में भी नहीं है।

जानकारी के अनुसार गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में किया। उन्होंने यूपी के बॉलर शिवा सिंह के ओवर में किया। इस ओवर में शिवा सिंह ने एक नो बॉल फेंकी और पूरे ओवर की छह बॉल सहित सात गेंदों पर गायकवाड़ ने सात छक्के मार यह रिकॉर्ड बना दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *