शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने इत्यादि के मामले में वांछित अभियुक्त प्रशान्त कुमार को थाना सारनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निकट पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0127/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र रामसागर निवासी जाल्हुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दिनांक-12.03.2026 को समय करीब 21.40 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *