एक्सक्लूसिव समाचार
Posts Slider
दुनिया
-
America: लोगों को अब डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया है ये झटका, उठाया ये बड़ा कदम
इंटरनेट डेस्क। दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अभी तक कई चौंकाने वाले कदम उठा चुके हैं। अब उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे यहां पर एक झटके से ही करीब दस हजार लोगों की नौकरी चली गई है।
डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बने एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और यहां पर 9,500 से अधिक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है। सरकारी खर्च को कम करने के उद्देश्य से डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी का प्रमुख सरकार की फिजूलखर्ची कम करने के लिए बनाया है।
उनका उद्देश एडवांस तकनीकों के माध्यम से सरकारी कामकाज में दक्षता ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाने का है। इस डिपार्टमेंट की सलाह पर ही अब अमेरिका में भारी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी की जा रही है। अमेरिका में अभी तक इंटीरियर, एनर्जी, वेटरन, कृषि, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है।
PC:apnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Economy
-
एडवांस टैक्स पर जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन संपन्न

वाराणसी । आयकर आयुक्त (OSD) परिक्षेत्र-1, वाराणसी की ओर से आयकर भवन के सभागार में अग्रिम कर के सम्बन्ध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐतेशाम अंसारी, आयकर आयुक्त (OSD), परिक्षेत्र-1, वाराणसी थे। आयकर आयुक्त (OSD) ने कर निर्धार्तियों से अपील की कि अपनी आय को ध्यान में रखते हुए उचित अग्रिम कर का भुगतान समय से करे।

अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि कर देश की तरक्की व विकास में महतवपूर्ण भूमिका निभाता है।वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि बार का विभाग को हमेशा सहयोग रहा है, वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अग्रिम कर का सही समय पर भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।कार्यक्रम में संजय कृष्णा, आयकर उपआयुक्त, सर्किल 1, वाराणसी, समीर श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी, धनंजय तिवारी, आयकर अधिकारी, अंजनी मिश्रा मिश्रा, आयकर अधिकारी, पंकज कुमार, आयकर अधिकारी (OSD), अजय कुमार, आयकर अधिकारी (OSD), प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक, शैलेन्द्र सिन्हा, आयकर निरीक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता एंव CA इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार, आयकर अधिकारी ने किया व मीडिया मैनेजमेंट में सीए किशन तुलस्यान की भूमिका रही ।।
- CM फडणवीस का दावा: 'एक दिन में 94% विदेशी कर्ज चुकाने की क्षमता रखता है भारत', मंदी की आशंकाओं को किया खारिज June 13, 2026
- IMA POP: आज बनेगा इतिहास; देश को पहली बार आईएमए से मिलेंगी नौ महिला सैन्य अफसर; 515 कैडेट्स होंगे पासआउट June 13, 2026
- Inflation: महंगाई ने तोड़ा 16 महीने का रिकॉर्ड, सोने-चांदी के आभूषणों और टमाटर-अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट June 12, 2026
- Mission Election: भाजपा पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन; अकेले उतरने का इरादा June 12, 2026
- ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, डैनी व्याट-हॉज और फ्रेया केम्प ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां June 12, 2026
- CAN vs Bosnia: लैरिन बने सह-मेजबान कनाडा के संकटमोचक, पहले हाफ में पिछड़ने के बाद कराई टीम की वापसी June 12, 2026
- West Asia Crisis: अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत June 12, 2026
- Delhi-NCR Weather: गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं ने किया मौसम सुहाना; बिजली गिरने की आशंका June 12, 2026
- ED: ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, धनशोधन मामले में कार्रवाई June 12, 2026
- US-Iran Agreement: अराघची बोले- अमेरिका के साथ समझौता बेहद करीब; ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री की पोस्ट शेयर की June 12, 2026
