इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब रेप का आरोप लगा है। उन पर ये गंभीर आरोप स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने लगाया है। मॉडल ने कहा कि साल 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ रेप किया था।

खबरों के अनुसार, बीट्रिस क्यूल ने जानकारी दी कि घटना के बाद उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था और चोट के निशान पड़ गए थे। इस प्रकार का दावा अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में हुआ है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर क्यूल ने साल 2024 में यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि साल 1993 में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें जबरन पकड़ा, चूमा और उनके कपड़े उतारने का भी प्रयास किया।

अब नई रिपोर्ट में स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने समिति के कर्मचारियों को जानकारी दी कि उस घटना में  डोनाल्ड ट्रंप  ने उनके साथ रेप किया था। पूर्व मिस स्विट्जरलैंड क्यूल साल1993 में  अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने अमेरिका गई थीं। यहां पर उनकी ट्रंप के साथ मुलाकात हुई थी।

PC: axios
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *