खेल डेस्क। ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 100 ) और माइकल ब्रेसवेल (65) की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में समाचार लिखे जाने तक  पांच विकेट गंवाकर 243 रन बना लिए हैं। भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले रहे इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने अपने टी20 कॅरियर का तीसरा शतक लगाया।

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ग्लेन फिलिप्स  ने अपनी शतकीय पारी के दौरान  46 गेंदों  का सामना किया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए।

माइकल ब्रेसवेल ने अपनी तूफानी पारी के दौरान केवल 25 गेंदों का सामना किया। इस पारी में माइकल ब्रेसवेल ने चार चौके ओर छह छक्के लगाए। कीवी टीम की ओर से फिन ऐलन ने भी 31 रन का योगदान दिया।  इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मयंक यादव और ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। 

PC: cricinfo.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *