इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमला कर सकता है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि होर्मुज में शुक्रवार को 27 भारतीय क्रू सदस्यों वाले तेल टैंकर एमटी लुईस 1 पर हमला हुआ। पनामा के झंडे वाले इस टैंकर पर दो लिम्पेट माइंस लगाई गई थीं। हालांकि इस हमले में किसी भी भारतीय को चोटें नहीं आई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने है।
खबरों के अनुसार, तेल टैंकर एमटी लुईस 1 पर धमाके की वजह से इंजन रूम में आग लग गई और जहाज कुछ समय के लिए बंद हो गया, हालांकि क्रू ने आग बुझा दी। आपको बता दें कि फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज में पहली बार लिम्पेट माइंस से हमला किया गया है। हमला ओमान के खासाब शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर हुआ।
अमेरिकी सेना ने मिडिल ईस्ट में अपनी तैयारी बढ़ा दी
अमेरिका में 3 नवंबर मिडटर्म चुनाव होने हैं। इस चुनाव के बाद अमेरिका की ओर से ईरान पर फिर हमला किया जा सकता है। दोनों देश तेज सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी सेना की ओर से अब ईरान के तेल–गैस ठिकानों, परमाणु केंद्रों और मिसाइलों–ड्रोन के ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना की ओर से मिडिल ईस्ट में अपनी तैयारी बढ़ा दी गई है। कुछ संवेदनशील ठिकानों से सैनिकों को हटाकर हथियारों का भंडार बढ़ाया जा रहा है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
