इंटरनेट डेस्क। भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारत में बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। भूटान में पानी के तेज बहाव में यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्साचु’ पूरी तरह तबाह हो चुका है। वहीं पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा भी टूट गया।

इसके कारण यहां ट्रैफिक बंद करना पड़ा। खबरों के अनुसार, शिंताफू ग्लेशियर झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस नदी के भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल की सीमा वाले इलाकों से गुजरने के कारण दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

इसी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन की ओर से 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है।  रातभर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और जल्द से जल्द घर छोड़ने की अपील लोगों से की गई है। वहीं यहां पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात की गई हैं। 

इन इलाकों  में बढ़ गया है बाढ़ का खतरा
भूटान की शिंताफू ग्लेशियर झील के पास के कारण पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के साथ असम के कोकराझार और धुबरी जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि संकोश नदी असम में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलतीहै। इस तरह भूटान की झील का पानी नदियों के रास्ते भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है। इससे  प्रभावित राज्यों में लाेगों की टेंशन बढ़ गई है।

PC: indiatv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *