खेल डेस्क। स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (116) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने  पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 19 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रनों की तूफारी पारी खेली।

उमरजई ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते ये ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के  लगाए।  उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया। इसकी इस पारी के दम पर ही अफगानिस्तान टीम 221 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में सिकंदर रजा की 106 रन की तूफानी शतकीय पारी के बावजूद जिम्बाब्वे निधारित ओवरों में पांच विकेट गंवाकर केवल 202 रन ही बना सकी। अजमतुल्लाह उमरजई ने मैच विजयी  पारी के दम पर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

वह फुल मेंबर टीमों के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया है। उनसे पहले इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बैस्टेयर के वार्नर पार्क मैदान पर 87 रनों की पारी खेली थी। उमरजई टी20 इंटरनेशनल में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले  विश्व के कुल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

उमरजई ने तोड़ा इन दिग्गजों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अजमतुल्लाह उमरजई फुल-मेंबर टीम के इतिहास में पहले ऐसे क्रिकेटर बन  गए हैं जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड,साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *