खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के शुरू होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा अभी चोट से उबर रहे हैं। उनकी फिटनेस और मैच खेलने की क्षमता का आकलन करने के लिए नवंबर माह की शुरुआत में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट तय है हालांकि, वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

अब इस सीरीज के लिए प्रसिद्ध के स्थान पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है, जिन्होंने हाल ही में इंडिया ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। 

PC: amarujala.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *