खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के शुक्रवार को खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक अगर इस मैच में 35 रन बना लेते हैं, तो वह इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह हमवतन ईशान किशन आगे निकल जाएंगे।

सीरीज का चौथा टी20 शुक्रवार ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। वह इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1125 रन अपने नाम कर चुके हैं। जबकि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1159 रन के साथ लिस्ट में शीर्ष पर हैं। दोनों के बीच फिलहाल 34 रन का अंतर है। ऐसे में अभिषेक 35 रन बनाकर ईशान को पीछे छोड़ देंगे। इस साल करणबीर सिंह ने 895, संजू सैमसन ने 802 और तिलक वर्मा ने 716 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी अभिषेक शर्मा 169 रन बना चुके हैं और ग्लेन फिलिप्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

केएल राहुल को भी पीछे छोड़ने का है मौका
अभिषेक शर्मा अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 69 पारियों में 2240 रन अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। वह सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल छठे स्थान पर हैं। वह कल के मैच में केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं। राहुल ने 72 मैचों में 2265 रन बनाए हैं। 

PC:  cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *