बनारस रेल इंजन कारखाना खेलकूद संघ के तत्वावधान में बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित दो दिवसीय वाराणसी जोन 6 बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2022–23 का समापन हुआ I आज के मुख्य अतिथि बरेका खेलकूद संघ अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि महासचिव बरेका खेलकूद संघ एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, एस.ई. श्री सुनील कुमार रहें I आज प्रातः वाराणसी और जौनपुर के मध्य खेले गए प्रथम रोचक मुकाबले में वाराणसी ने जौनपुर को 57-24 के भारी अन्तर से मात दी । वहीं साँय काल अन्य मुकाबलों में बालिका वर्ग में बरेका और वाराणसी के मध्य खेले गए मैच में वाराणसी की टीम 30-8 अंकों से एवं बालक वर्ग में बरेका और वाराणसी के मध्य खेले गए मैच में वाराणसी की टीम 37-13 अंकों से विजयी रही I इस प्रकार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये वाराणसी की टीम बालिका एवं बालक दोनों वर्गों में चैंपियनशिप का खिताब जीता वहीं बालिका वर्ग में बनारस रेल इंजन कारखाना एवं बालक वर्ग में जौनपुर की टीम उपविजेता रही I

दो दिवसीय अन्तर मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के साथ शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं सचिव बास्केटबॉल श्री जितेंद्र अग्रवाल, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार , पूर्व सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल श्री विकास सिंह, श्री अमितेश सिंह, श्री बॉबी सिंह, मो. सकिल अहमद, श्री पवन कुमार यादव, श्री बिजेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहें I जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा की इस प्रतियोगिता के माध्यम से रेल कर्मचारियों के बच्चों में आउट डोर खेल प्रति जागरूकता आएगी बरेका में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाए उपलब्ध है आने वाले समय में यही खिलाड़ी निश्चित रूप से बरेका का नाम रौशन करेंगे ।

समारोह के आयोजक सचिव संदीप यादव ने बरेका खेलकूद संघ के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया । इस टूर्नामेंट के अधिकारी श्री वैभव सिंह, श्री रतेन्द्र सिंह एवं एफआईबीए रेफरी, श्री संतोष सिंह, बीएफआई रेफरी, श्री मुकेश पांडे, बीएफआई रेफरी रहें । तकनीकी समिति में श्री एल. के. बिस्वाल और डॉ धीरेंद्रिया तिवारी शामिल थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *