नयी दिल्ली | भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक महिला साइकिल चालक द्बारा मुख्य कोच आर के शर्मा पर ‘अनुचित व्यवहार का आरोप लगाने के बाद प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये स्लोवेनिया गयी पूरी भारतीय टीम को वापस बुलाने का फैसला किया है। भारतीय टीम में पांच पुरुष और एक महिला साइकिल चालक शामिल हैं और पूर्व कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 14 जून को स्लोवेनिया से वापस लौटना था।

साइ ने आरोप लगाने वाली साइकिल चालक को पहले ही वापस बुला लिया है और मामले की जांच के लिये जांच समिति गठित की है। भारतीय साइकिल महासंघ (सीएफआई) के अध्यक्ष ओंकार सिह ने पीटीआई को बताया कि साइ ने वर्तमान दौरे को बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया है। सिह ने कहा, ”साइ के अधिकारी ने आज सुबह सीएफआई को बताया कि कोच आरके शर्मा सहित पूरे दल को स्लोवेनिया से तुरंत वापस बुलाया जाएगा। यह भी पता चला है कि साइ ने कोच शर्मा को जल्द से जल्द वापस लौटने के लिये अलग से संदेश भी भेजा था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *