इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों देश आमने सामने है। इस युद्ध को लेकर विश्व के कई अन्य देश भी चिंतित है। अमेरिका इसकों लेकर कई बार अपनी तरफ से कई बार बयान भी जारी कर चुका है।
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इंडोनेशिया में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है।
खबरों की माने तो बाइडेन ने कहा कि उन्हें बैठक का कोई अच्छा कारण नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह किस बारे में बात करना चाहते हैं।
