खेल डेस्क। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर विजयी आगाज किया। मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने  टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। मैच के पहले ही ओवर में बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि  अपने नाम दर्ज करवाई। वह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार  भारत की ओरसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।  वहीं अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 64 रन की पारी खेली।

ये टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन  रन की पारी खेली थी। उमरजई  टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-6 या उससे नीचे से बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर  बनाने वाले खिलाड़ी बने।

PC: cricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *