खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। 38 साल के इस क्रिकेटर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग से खेल जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 149 वनडे मैचों में कुल 3990 रन बनाए। अपने वनडे कॅरियर में 4 शानदार शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 201 रन रहा, जो उन्होंने साल 2023 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुश्किल समय में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए बनाया था। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट 77 और टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट झटके थे।
टी20 क्रिकेट में उन्होंने 130 मैचों में 2897 रन बनाए। उन्होंने अपने टी20 कॅरियर में 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल 7 मैच ही खेल सके हैं। इनमें उन्होंने 1 शतक की मदद से कुल 339 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेलने में कामयाब रहे। वह ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा रह चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल की गिनती ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाजों में होती है।
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में बनाए हैं 2819 रन
ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 141 मैचों में उन्होंने 2819 रन बनाए।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
