खेल डेस्क। भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और चौथे मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। तीसरा मैच कल खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले मेजबान टीम को फिर से बड़ा झटका लगा है।
अब टीम से दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन काफ इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि ब्लेयर टिकनर वेलिंगटन वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने के कारण आगामी सात दिनों तक मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी जगह लेने के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से पहले कीवी टीम में जगह दी गई है। डेवोन कॉनवे पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ और विल यंग।
चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, मिचेल सेंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, निक केली, टिम साइफर्ट और विल यंग।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
