इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट का खुमार तो आपने भारत में हर किसी को चढ़ते देखा होगा लेकिन फीफा वर्ल्ड का कप खुमार भी भारत में ऐसा होगा आपने सोचा भी नहीं होगा। जी हां केरल के एक छोटे से गांव में फुटबाल के प्रेमियों ने मैच एक जगह देखने के लिए 23 लाख रुपए में घर खरीद लिया।

इस गांव का नाम मुंडकामुगल है और यह केरल में है। केरल के इस छोटे से गांव में 17 फुटबॉल फैंस है जो फीफा वर्ल्ड कप को लेकर कॉफी उत्साहित है। इन 17 फैंस ने 23 लाख रूपये खर्च कर एक घर खरीदा है और वो इस घर में एक साथ बैठकर मैच देखते है।

जानकारी के अनुसार इस घर पर उन्होंने ब्राजील, अर्जेंटीना, पुर्तगाल सहित कई देशों के फ्लेग बनाए है। इस घर में सभी फुटबाल प्रेमी एक साथ बैठकर मैच देखते है और अपने अपने पसंद के खिलाड़ियों को चियरअप करते है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *