इंटरनेट डेस्क। अभी तो टी20 वर्ल्ड कप को समाप्त हुए पूरे 15 दिन का समय निकला है और आईसीसी ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर नए नियम बनाए गए है। इन नियमों के अनुसार ही अगला वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करेगा। ये दोनों देश ही सयुंक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेगी। ऐसे में 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप का फार्मेट भी बदल गया है।

इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पांच ग्रुप बनाए जाएंगे और हर एक ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा जाएगा। इसके बाद हर ग्रुप में टॉप-2 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस तरह से 8 टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों को जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेगी और उसके बाद दो टॉप टीमें फाइनल खेलेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *