इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे के लिए जाएगी। यह दौरा दिसंबर में प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान भारतीय टीम को तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी हैं।

न्यूजीलैंड दौर पर जिन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है वो वापस टीम में आ गए है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है तो वहीं रविंद्र जडेजा को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। जानकारी के लिए बता दें की रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर , मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन,शाहबाज अहमद, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *