इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जानी वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। इस टीम में रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिल पाई है और उसका कारण उनकी चोट को बताया जा रहा है। इस सीरीज में तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

इस समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड में है और यहां तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना होगी। जानकारी के लिए बता दें की भारत और बांग्लादेश के बीच दिसंबर में यह सीरीज खेली जानी है।

बांग्लादेश के दौरे के लिए घोषित टीम में रविंद्र जडेजा की जगह शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है। शाहबाज अहमद इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब देखना यह है की बांग्ला देश दौरे पर शाहबाज अहमद कितना कमाल दिखा पाते है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *