इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज की तैयारिया पूरी हो चुकी है। भारतीय टीम भी बांग्लादेश पहुंच चुकी है और वहां अपने प्रेक्टिस मैच खेल रही है। बात करें बांग्लादेश टीम कीे तो टीम के कप्तान चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है ऐसे में अब टीम का कप्तान दूसरे प्लेयर को बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार इस वनडे सीरीज के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण बाहर हो गए है और अब उनकी जगह वनडे सीरीज के लिए लिटन दास को कप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी घोषणा की।

जानकारी के लिए बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर ढाका में खेला जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *