इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप समय अपने पूरे शबाब पर है। इस टूर्नामेंट में टीमें लगातार मैच खेल रही है। कई टीमें बाहर हो चुकी है तो कई टीमें इस बार ऐसे ऐसे रिकॉर्ड बना रही है जो अब तक नहीं बने है। इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में भारत का भी नाम होने वाला है। जानकारी सामने आई है की इस वर्ल्ड कप के फाइनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है।

दीपिका ने हॉलीवुड फिल्मों में तो काम किया ही है साथ ही उनका इंडिया में एक्टिंग की दुनियां में नाम भी चलता है। इसी साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और अब वो फीफा वर्ल्ड कप में भी नजर आने वाली है।

जानकारी सामने आई है दीपिका को फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फीफा वर्ल्डकप का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। इसके लिए दीपिका कतर जाएंगी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *