इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। यह मैच भारत को जीतना जरूरी होगा, नहीं तो सीरीज भारत के हाथों से निकल जाएगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान में खेलने उतरेगी। टीम पर आज मैच जीतने का थोड़ा प्रेशर भी रहेगा।

यह मुकाबला ढाका के शेरे-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आपकों बता दें की पहले मुकाबले में भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए उसके लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण होगा।

जानकारी के अनुसार 7 साल में पहली बार टीम द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश गई है। इससे पहले 2015 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था और उस दौरान भी टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *