लुसैल : अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच शुक्रवार को यहां खेले गए विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान एक दर्शक मैदान में घुस गया जिसके कारण कुछ देर तक खेल रोकना पड़ा।

हल्के नीले रंग की शर्ट पहने हुए यह दर्शक दौड़ लगाता हुआ मैदान में घुसा जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ दिया। इससे मैच रोकना पड़ा और दर्शक को बाहर करने के बाद ही खेल फिर से शुरू हो पाया। यह घटना लियोनेल मेस्सी के पेनल्टी को गोल में बदलने के कुछ देर बाद 75वें मिनट में घटी। अर्जेंटीना ने इस मैच में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *