इंटरनेट डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया और टीम को 349 रन के स्कोर पर पहुंचाया। इसके बाद खेलनी उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 49 ओवर में 337 रन बनाए लेकिन वो जीत नहीं सकी।

इधर शुभमन गील के दोहरा शतक लगाते ही उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच जीतने के बाद जब उन्होंने मीडिया से बात की तो उन्होंने टीम के एक स्टार प्लेयर को को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया। गिल ने 19 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 149 गेंद पर 208 रनों की पारी खेली।

शुभमन गिल ने कहा की ईशान किशन मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है। वो हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहते है। इस मैच में गिल के दोहरे शतक की बदोलत ही टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी और मैच जीत लिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *