इंटरनेट डेस्क। तुर्की में आया भूकंप लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। वहां पर मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह है की अब तक लगभग वहां पर 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई दूसरे देश से वहां मदद भेजी जा रही है। वहां की इमारते ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है।

जानकारी के अनुसार अब तक वहां पर 200 से ज्यादा बार झटके आ चुके है। खबरों की माने तो तुर्की में भूकंप का झटका इतना तेज था की इससे तुर्की 10 फीट तक खिसक गया है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोगन ने देश के दस प्रांतों में तीन महीने के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।

स्कूलों, कॉलेजों को 13 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब तक तुर्की के लिए भारत समेत 70 देश राहत और मदद पहुंचा चुके है। तुर्किए में भूकंप के बीच भारी बर्फबारी भी हो रही है। जो राहत बचाव कार्य में बड़ी परेशानी बनी हुई है। हालात यह है की मृतकों के अलावा घायलों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *