इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगे है। आपकों बता दें की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक पोर्न स्टार को चुपके से पैसे देने के मामले में कोर्ट में पेश होंगे। बताया जा रहा है की कोर्ट में पेशी के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

यानी के इस आपराधिक मामले में कोर्ट उनके खिलाफ सजा सुनाएगा। अगर सजा होगी तो उन्हें सरेंडर करना पड़ेगा। या फिर कोर्ट उन्हें सिर्फ जुर्माना लगाकर भी छोड़ सकती है। बताया जा रहा है की कोर्ट में पेशी के लिए ट्रंप सोमवार को ही अपने प्राइवेट जेट से फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंच चुके है।

जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि साल 2016 में अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने एक पोर्न स्टार के साथ टाईम स्पेंड किया था और उस पोर्न स्टार को काम दिलाने का वादा भी किया था। साथ ही किसी को भी साथ बिताए टाईम के बारे में मुंह बंद रखने के लिए पैसे दिए थे। इसी मामले में ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *