इंटरनेट डेस्क। दुनिया के सबसे अमिर देशों की लिस्ट सामने आई है, इस लिस्ट में भारत के एक भी शहर का नाम टॉप टेन में नहीं ये एक बड़ी चौंकाने वाली बात है। इसके अलावा भारत अपने नाम के झंडे कई अन्य कामों में गाड़ता आया हो लेकिन इस बार भारत इस मामले में पीछे रह गया है। वैसे भारत के कई शहरों के नाम है, लेकिन वो टॉप टेन के बाहर है।

वहीं न्यूयॉर्क को एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शहर होने का तमगा मिला है। इस लिस्ट में अमेरिका का दबदबा कितना है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है की दुनिया के 50 सबसे अमीर शहरों में 10 अमेरिका के हैं। वैसे आपकां बता दे की दुनिया के टॉप 10 शहरों में न्यूयॉर्क के बाद टोक्यो का नाम है। इसके बाद कैलिफोर्निया के खाड़ी क्षेत्र, लंदन और सिंगापुर का स्थान है।

टॉप 10 अमीर शहरों में अमेरिका के चार शहर न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया और शिकागो हैं। वहीं चीन के दो शहर बीजिंग और शंघाई हैं। यूरोप से सिर्फ एक शहर लंदन को इस लिस्ट में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया का सिडनी 10वें नंबर पर है। वहीं अमीर शहरों की लिस्ट में भारत के मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता को भी जगह मिली है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *