इंटरनेट डेस्क। टेस्ट क्रिकेट की बहुचर्चित सीरीज एशेज की शुरुआत आज से होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें एक बार फिर से इस सीरीज में आमने सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराकर टेस्ट में अपनी बादशाहत को साबित किया है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद है।

दोनों टीमों के बीच में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने एशेज पर कब्जा किया था। ऐसे में आज मैच के शुरू होने से पहले हम ये जानने की कोशिश करेंगे की दोनों टीमों के बीच कब और कहा पर ये मुकाबले खेले जाएंगे।

दोनों टीमों में पहला टेस्ट एड्जबेस्टन में 16 से 20 जून तक खेला जाना है। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 28 जून से 2 जुलाई के बीच होगा। तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच होगा। चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच हेना है और पांचवां टेस्ट द ओवल में 27 से 31 जुलाई के बीच होगा।
pc- astrosage.com,espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *