ताल्लिन (एस्तोनिया): अमेरिकी फिगर स्केटर इलिया मालिनिन ने जूनियर फिगर स्केटिग विश्व चैंपियनशिप के ‘शॉर्ट प्रोग्राम में 88.99 अंक हासिल करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सत्रह वर्षीय मालिनिन ने 84.87 अंकों के पिछले रिकॉर्ड को आसानी से पार किया, जिसे वर्तमान विश्व चैंपियन शोमा ऊनो ने 2015 में जूनियर चैंपियनशिप में बनाया था।

मालिनिन पिछले महीने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में नौवें स्थान पर रही थी जबकि जनवरी में अमेरिकी चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। कनाडा की वेस्ली चिउ 81.59 अंकों के साथ दूसरे और एस्तोनिया की मिहैल सेलेव्को 81.26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *