मुम्बई | सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन,ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह एक कदम आगे बढना हुआ। हमने लगातार विकेट लिए और फिर राहुल और मारक्रम ने मैच जिताऊ साझेदारी की।

विलियम्सन ने कहा,”यह सभी मायनों में एक अच्छा प्रदर्शन था। यानसन और मारक्रम हमारे लिए बड़े खिलाड़ी हैं। नई गेंद से यानसन के बाउंसर कमाल के हैं। वहीं उमरान मलिक एक शानदार प्रतिभा हैं और 150 की स्पीड से लगातार गेंदबाज़ी करते हैं। वह लगातार सुधार भी कर रहे हें। वास्तव में, हमारे सभी खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और लगातार सुधार भी कर रहे हैं।”

प्लेयर ऑफद मैच बने राहुल त्रिपाठी ने कहा,’मुझे काफीमज़ा आया। वरुण पर मैंने लगातार शॉट लगाए ताकि वह दबाव में आ सके। पिछले कुछ दिनों से मेरी तबियत .खराब थी लेकिन हैदराबाद की टीम ने लगातार मेरा समर्थन किया। अगर कठिन दिन हैं, तो अच्छे दिन भी आते हैं। मुझे बहुत .खुशी है कि आज मैं यह पारी खेल पाया।”

एडन मारक्रम, ने कहा,’त्रिपाठी (राहुल ) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और उन्होंने मेरे लिए खेल को आसान बनाया। वह एक आक्रामक बल्लेबाज़ हैं, जिससे आपको बिना दबाव के पिच पर टिकने में मदद मिलती है। मैं .खुश हूं कि मैं अंत तक टिका रहा और मैच को .खत्म किया। मैंनें परिस्थितियों को देखा-परखा और अपनी पारी को आगे बढ़ाता गया। मुझे यही टीम प्रबंधन से भी निर्देश मिला है कि मैं परिस्थितियों के अनुसार ही पारी को आगे बढ़ाऊं।”

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *