रोम | स्टीफन एल शाराय (90+ 1 मिनट) के आखिरी क्षणों में किये गये गोल से रोमा ने सीरी ए फुटबॉल लीग में नपोली को सोमवार को यहां 1-1 की बराबरी पर रोक कर खिताब जीतने की उसकी कोशिशों को झटका दिया है। लगातार दूसरे मैच में तीन अंक लेने में विफल रहने के बाद इटली की शीर्ष घरेलू लीग की टीम नपोली के कप्तान लोरेंजो इनसिग्ने भावुक हो गये।

इनसिग्ने ने मैच के 11वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिला दी और जब ऐसा लग रह था कि नपोली इस मैच से तीन अंक हासिल कर लेगा तभी आखिरी सिटी बजने से कुछ पल पहले रोमा ने बराबरी का गोल दाग दिया। नपोली को पिछले मैच में फिओरेंटीना ने 3-2 से हराया था।

नपोली के 33 मैचों में 67 अंक है जबकि शीर्ष पर काबिज एसी मिलान के इतने ही मैचों में 71 अंक है। दूसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान के 32 मैचों 69 अंक है।लीग के अन्य मैच हेल्लास वेरोना ने अटलांटा को 2-1 से हराया। अटलांटा की सीरी ए में यह लगातार तीसरी हार है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *