स्टुटगार्ट : विबलडन में दो बार के चैंपियन एंडी मर्रे ने स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर क्रिस्टोफर ओकोनेल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। पैंतीस वर्षीय मरें ने मैच में शुरुआती तीन गेम गंवाए लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की तथा चार बार ओकोनेल की सर्विस तोड़ी। दूसरे दौर में मर्रे का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिच से होगा जिन्होंने डेनिस कुडला को 7-6 (3), 7-5 से हराया।

स्विट्जरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्ट्रीकर ने अमेरिकी खिलाड़ी मैक्सिम क्रेसी को 6-7 (2), 7-6 (5), 7-6 (2) से हराकर उलटफ़ेर किया। उन्नीस वर्षीय स्ट्रीकर का अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। मार्टन फुस्कोविक्स ने आस्ट्रियाई क्वालीफायर जुरिज रोडियोनोव को 6-7 (5), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरी वरीयता प्राप्त ह्यूबर्ट हर्काज़ से भिड़ने का हक पाया।

फ्रांस के आर्थर रिडरकनेच ने हमवतन यूगो हम्बर्ट को 4-6, 7-6 (4), 6-4 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला एक अन्य फ्रांसीसी खिलाड़ी बेंजामिन बोन्जी से होगा। बोन्जी ने सोमवार को स्पेन के फ़ेलिसियानो लोपेज को 6-4, 6-1 से हराया था। एक अन्य मैच में निक किर्गियोस ने जिरी लेहेका को 7-6 (3), 6-3 से शिकस्त दी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *