इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और दूसरा मुकाबला रविवार को माउंट माउंगानुई में होगा। यहां पर भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ी अच्छी खबर नहीं है। अगर कल भी बारिश होती है तो दूसरे मुकाबले का मजा भी किरकिरा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार माउंट माउंगानुई में भी मौसम में बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दूसरे मैच के दौरान भी भारी बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले पर भी बारिश के बादल मंडराने लगे है।

जानकारों की माने तो न्यूजीलैंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है और अगर यह दौर ऐसे ही जारी रहा तो दूसरा टी 20 मुकाबला होना भी मुश्किल भरा हो जाएगा। न्यूज़ीलैंड के मौसम सेवा विभाग के अनुसार, माउंट माउंगानुई में रविवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *