तूरिन (इटली) : आंद्रे रूबलेव ने शुक्रवार को यहां दूसरे वरीय स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर उलटफ़ेर करते हुए एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार में प्रवेश किया। रूबलेव ने 3-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज कर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनायी।

वह अब तीसरे वरीय कैस्पर रूड के सामने होंगे। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच का सामना टेलर फ्रिट्ज से होगा। पांच बार के चैम्पियन जोकोविच की निगाहें सत्र के अंतिम शीर्ष स्तरीय टूर्नामेंट में रोजर फ़ेडरर के छह खिताब की बराबरी करने पर लगी हैं। उन्होंने दानिल मेदवेदेव पर 6-3, 6-7 (5), 7-6 (2) से जीत हासिल की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *