इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला वनडे मैच बड़ा ही रोमांचक स्थिति में पहुंचकर समाप्त हुआ। एक बारगी इस मैच में भारत की एक तरफा जीत हो रही थी लेकिन बांग्लादेशी प्लेयर मेहदी हसन ने इस मैच को भारत के हाथों से छीन लिया। यह मैच दर्शकों के लिए काफी रोमांचकारी रहा।

इस मैच में भारतीय टीम पहले खेलते हुए 186 रन ही बना सकी। जवाब में बांग्लादेश की टीम खेलने उतरी तो उसकी पारी भी लड़खड़ा गई और मैच भारत के हाथों में आ गया। लेकिन आखिरी के क्षणों में मैच ऐसे मोड़ पर आ गया की जहां मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 38 रन बनाए और 10वें विकेट के लिए मुस्तफिजुर रहमान के साथ पार्टनरशिप कर डाली।

यहीं से मैच भारत के हाथों में से निकलकर बांग्लादेश के हाथों में चला गया। मेहदी हसन ने अपनी इस पारी में चार चौके और दो छक्के लगाकर बांग्लादेश के लिए शानदार वापसी की। इस मैच के जितने के बाद बांग्लादेश के अगले मैचों के लिए हौंसले बुलंद हो गए है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *