मॉस्को : रूसी परिवहन मंत्री विटाली सेवलीव ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच 27 देशों की 50 से अधिक एयरलाइन कंपनियां वर्तमान में रूस के लिए उड़ान संचालित कर रही हैं। सेवलीव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार को एक बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”आज, 53 एयरलाइन कंपनियां रूस के लिए उड़ान भर रही हैं।
रूस से 22 देशों के लिए 14 एयरलाइनें उड़ान भर रही हैं और 27 देशों की एयरलाइंस हमारे देश के लिए उड़ान भर रही हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि रूस के पास वर्तमान में 1293 विमान हैं, जिनमें से 1163 यात्री जेट हैं। उन्होंने कहा कि रूस के पास काफी लंबे समय तक परिचालन के लिए पर्याप्त विमान हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध अभियान शुरू किया है, जिसमें हवाई क्षेत्र को बंद करना और हवाई सहयोग से संबंधित अन्य प्रतिबंध भी शामिल हैं।
