इंटरनेट डेस्क। तुर्की और सीरिया में विनाशाकारी भूंकप के बाद तीन दिन से ज्यादा का समय निकसल चुका है और मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। ऐसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबरों की माने तो मरने वालों को आंकड़ा 21000 हजार के पार पहुंच चुका है।

वहीं घायलों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों को स्टपोर्टस स्टेडियम में शेल्टर होम बनाकर रखा जा रहा है और जितनी मदद हो सकती है पहुंचाई जा रही है। साथ ही मरने वालों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सर्दी और बर्फबारी के कारण लोगों को कपड़े जलाकर आग का सहारा लेना पड़ रहा है।

ऐसे में भूकंप पीड़ितों का जीवन खतरे में है, हजारों लोग बिना किसी आसरे के खुले में जीरो टेमपरेचर तापमान में रहने को मजबूर हैं। तुर्की में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या जापान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या को पार कर गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *