वाशिंगटन : अमेरिका के ऊर्ज़ा संसाधन सहायक विदेश मंत्री ज्यॉफ्री पियाट अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे, जिसका मकसद पूरे दक्षिण एशिया में स्वच्छ ऊर्ज़ा हस्तांतरण, ऊर्ज़ा सुरक्षा और ऊर्ज़ा तक पहुंच में वृद्धि से संबंधित सहयोग को बढ़ाना है।
पियाट 13 से 17 फरवरी के बीच मुंबई, पुणे, और नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, हमारे सामरिक सहयोग और भारत की जी-20 अध्यक्षता के मद्देनजर सहायक मंत्री पूरे दक्षिण एशिया में स्वच्छ ऊर्ज़ा हस्तांतरण, ऊर्ज़ा सुरक्षा और ऊर्ज़ा तक पहुंच में वृद्धि से संबंधित सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
