इंटरनेट डेस्क। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हुए विनाश के निशान कभी मिटने वाले नहीं है। यह एक बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा है। जिसमें अब तक लगभग 36 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 60 हजार के उपर लोग घायल है। बताया जा रहा है की जैसे जैसे मलाबा हटाया जा रहा है मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

हालात ये है की अब भी कई शव मलबे के नीचे से निकाले जाएंगे जाएंगे। इसके अलावा अस्पतालों में भी घायलों को इलाज जारी है। इसी बीच तुर्किये के कहरामनमारस में रविवार देर रात 4.7 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद लगातार झटके आए जा रहे है।

इन झटकों के कारण लोगों के मन में डर बैठ गया है। वहीं कई जगहों पर जहां लोगों के शव निकाले जा रहे उन्हें बॉडी बैग में भरा जा रहा है। परिजन इन बैग को खोलकर अपनों की पहचान कर रहे हैं। ताकी वो उनकी अंत्येष्टि कर सकें। वहीं सरकार की और से भी राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *