इंटरनेट डेस्क। चीन में दो बड़ी घटनाए ऐसी हुई जिसके बारे में सुन आपकी भी रूह कांप जाए। जी हा दो अलग अलग घटनाओं में जिंदा जलने से 32 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो बेचेन हो गया। ये दोनों ही हादसे भीषण आग की वजह से हुए है।

चीनी मीडिया के मुताबिक, बीजिंग के फेंगताई जिले में एक अस्पताल के प्रवेश भवन में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया के अनुसार आग बुझाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें कुल 71 मरीजों को बाहर निकाला गया और दूसरे जगह सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

वहीं, एक दूसरी घटना चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर में हुई। यहां काउंटी में एक कारखाने में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के बारे में जानकरी मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *