तोक्यो। पूर्वी जापान और राजधानी तोक्यो में शुक्रवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, 6.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र चिबा प्रायद्वीप के पूर्वी तट के निकट 44.5 किलोमीटर की गहराई में था।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, चिबा और इबाराकी प्रांत में भूकंप का जारेदार झटका महसूस किया गया। हालांकि, किसी भी तरह की जान-माल की हानि की आशंका नहीं है।

;क्योदो समाचार सेवा ने बताया कि इबाराकी प्रांत में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भूकंप के कारण किसी तरह की समस्या नहीं आई है।उल्लेखनीय है कि पांच मई को मध्य जापान में एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Pc:Aaj Tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *