इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीक्रेट फाइलें घर में छुपाने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के बीच ट्रंप की फ्लोरिडा राज्य की मियामी कोर्ट में पेशी हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ट्रंप को सीक्रेट डॉक्यूमेंट केस से जुड़े 37 मामलों का सामना करने के लिए कस्टडी में लिया गया था।

खबरों के अनुसार मियामी की अदालत में ट्रंप के फिंगर प्रिंट भी रिकॉर्ड किए गए। पेशी के दौरान ट्रंप ने खुद को बेगुनाह बताया। डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा की हम निश्चित रूप से दोषी नहीं होने की दलील दे रहे हैं.। वहीं खबरों की माने तो ज्यूरी ने ट्रंप को बिना शर्त कोर्ट से जाने की परमिशन दे दी है।

खबरों के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने बीते शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोपों को सार्वजनिक किया था। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना, परमाणु और डिफेंस सीक्रेट्स की फाइलें गलत तरीके से अपने पास रखने जैसे आरोप शामिल हैं।

pc- hindustan

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *