
वाराणसी । भारतीय गोर्खा परिसंघ के 25 वें स्थापना दिवस को रजत जयन्ती स्थापना दिवस समारोह के रूप में मंण्डल वाराणसी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर में बड़े धूम-धाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्री चन्दन सिंह थापा ने किया और संचालन सचिव दिल बहादुर थापा ने की।

कार्यक्रम में भा०गो०प० के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आनन्द प्रकाश जोशी, पू० जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, चन्दौली जिला संयोजक श्री पदम सिंह राना, मण्डल सलाहकार श्री झलक बहादुर थापा, संगठन सचिव सुश्री राधिका भट्टराई ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में श्री थकिन्द्र राना, श्री पोहर सिंह थापा, श्रीमती गायत्री देवी उपाध्याय, श्रीमती लक्ष्मी देवी श्रीमती गुड़िया राना, श्रीमती संगम थापा, श्री सूर्य थापा (बबलू), श्री कुल प्रसाद थापा, इत्यादि कार्यकर्ता सम्मलित हुए ।। रविन्द्र गुप्ता
