इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच अभी तक स्थाई समझौता नहीं हो सका है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब बेहद सुरक्षित भूमिगत परमाणु ठिकाने पिकैक्स माउंटेन पर जल्द जोरदार हमला करने की चेतावनी दी है। 

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों के सामने ये बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब बोल दिया कि अगर इस जगह पर किसी तरह की गतिविधि दिखाई दी तो अमेरिका इसे निशाना बना सकता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस ठिकाने पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ पिछले पांच महीने से चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि अभियान का सबसे बड़ा मकसद ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है।

जमीन के काफी नीचे होने के कारण सामान्य हवाई हमलों से इसे नुकसान नहीं होता
आपको बता दें कि पिकैक्स माउंटेन ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास मौजूद है। ये जमीन के अंदर बना बेहद मजबूत और सुरक्षित परिसर है। इसमें जमीन के काफी नीचे दो बड़े सुरंग सिस्टम बताए जाते हैं। जमीन के काफी नीचे होने के कारण सामान्य हवाई हमलों से इसे नुकसान नहीं होता है। अमेरिका द्वारा इस ठिकाने पर हमला करने के लिए ईरान के परमाणु ठिकानों के खिलाफ चल रहे अभियान को और बड़ा रूप दे सकता है। आपको बता दें कि दोनों देशों का ये विवाद दुनिया के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दुनिया के देश जल्द इस जंग के समाप्त होने की दुआ कर रहे हैं। 

PC: axios
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *