इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही पक्षों की ओर से हमले हो रहे हैं। अमेरिका द्वारा बीते कुछ दिनों में ईरान के कई तेल टैंकर तबाह किए जाने के बाद अब ईरान ने भी करारा जवाब दिया है। खबरों क अनुसार, ईरान ने जॉर्डन में आज तड़के अमेरिकी एयरबेस पर एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।

खबरों के अनुसार, मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर हुए ईरानी हमले में एक ए-10 थंडरबोल्ट का एक विंग (पंख) टूट गया। वहीं लगभग आठ एफ-15 विमानों को मामूली नुकसान हुआ है। ईरानी हमलों से बचाव के लिए अमेरिकी सेना की ओर से 30 से ज्यादा पैट्रियट मिसाइलें दागीं।

अमेरिका द्वारा ईरान के अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को निशाना बनाए जाने के जवाब में ईरान द्वारा हमला किया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने आठ टैंकरों और दो युद्धपोतों पर हमले किए, जिनमें जॉर्डन में मौजूद बेस भी शामिल था।

PC:  Ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *