खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल के आगामी संस्रकण में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अपने बल्ले का जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।
आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो अभी ओपन है। इसके माध्यम से कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली की जा चुकी है। अब तक आठ ट्रेड डील की जा चुकी हैं। वहीं कुछ बड़ी डील होने के संकेत मिल रहे हैं। इसी के तहत यशस्वी जायसवाल राजस्थान का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे।
लखनऊ से पूरन या जोश इंग्लिस राजस्थान रॉयल्स में आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जायसवाल, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और विग्नेश पुथुर के लखनऊ में शामिल होने की संभावना बताई गई है। वहीं इंग्लिस या पूरन और प्रिंस यादव के साथ राजस्थान में जगह बना सकते हैं। अभी तक इस संबंध मे आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
PC: tv9telugu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
