खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। हालांकि ये बदलाव न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में हुआ है। पुरुष चयन समित ने कुलदीप यादव इस सीरीज से बाहर कर दिया है। 

उनके स्थान पर गुरनूर बराड़ को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। कुलदीप यादव को भारत में चल रहे घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को लेकर भी अपडेट दिया है। भारतीय बोर्ड ने जानकारी दी कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं। गुरनूर अब टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। इसी कारण वह रविवार को खेले जाने वाले पांचवें ओडीआई के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आखिरी ओडीआई के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा। 

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय अपडेटेड टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

आखिरी वनडे के टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

PC: cricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *