चौक थाना पुलिस ने विगत 29 मई को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चेन चोरी करके भागने वाले चोर को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 6 ग्राम का एक सोने के एक चेन का टुकड़ा भी बरामद किया।इस संबंध में उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ चौक थाना क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे, तभी एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मंदिर परिसर से चेन छीन कर भागने वाला व्यक्ति फूल मंडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त राजेश कुमार निवासी पोखरिया जिला पश्चिम चंपारण बेतिया बिहार को धर दबोचा।
बता दें कि, जोधपुर सिटी पश्चिम राजस्थान के निवासी जेठमल केला 29 मई को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करते समय भीड़-भाड़ में जब वह नंदी के पास दर्शन के लिए खड़े थे तभी एक गिरफ्तारअभियुक्त राजेश कुमार ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके गले से चेन तोड़ कर भाग गया था।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल अवनीश यादव ने भूमिका निभाई ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *